फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान दुकानदार बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दूषित पानी की निकासी न होने से नाराज सॉरी मार्केट एसोसिएशन, माल गोदाम रोड के दुकानदार सोमवार से धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि रोड पर भैंसों की डेयरी है। यहां गोबर को उठाने की जगह जेटपंप से पानी मारकर उसे नालियों में धकेल दिया जाता है। इससे नालियां बंद हो रही है और सारा पानी सड़क पर आ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। वह दुर्गंधयुक्त माहौल में रहने का विवश है। गंदगी के कारण यहां मच्छर पनप रहे हैं। ग्राहकों को भी आवागमन में और खरीदारी के समय परेशानी हो रही है। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि दुकानदारों की मांग जायज है। अधिकारियों से बात कर समस्या के तुरंत समाधान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें