फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बड़े शहरों में बनेंगी शूटिंग रेंज, पत्रकारों के 10 लाख रुपये तक के बीमा की प्रीमियम राशि सरकार भरेगी

Mon, 02 Oct 2023 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के युवाओं को मन की बात व स्वच्छता अभियान कार्यक्रमों में शामिल करते रहते हैं। अब अंकित बैंयापुरिया ने भी प्रधानमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर से डिमांड है कि जगह-जगह शूटिंग रेंज बनाई जाए। इस पर विचार करते हुए सरकार बड़े शहरों में शूटिंग रेंज स्थापित करेगी, इससे हमारे शूटर और अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की छवि विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंची है। यह बात रविवार को रोहतक में सीएम मनोहर लाल ने राहगीरी कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए खेल नीति लागू की गई। हमारे किसान, पहलवान, जवान, विद्यार्थी सभी धाकड़ हैं। उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय पहलवान का नारा दिया। धान की खरीद पर सीएम ने कहा कि यह एक अक्तूबर से होनी थी, लेकिन पांच दिन पहले शुरू कर दी गई।

बेमौसमी बरसात के कारण धान में नमी है, इससे कालापन आ जाता है। खाने की वस्तु में क्वालिटी से समझौता नहीं कर सकते। नशामुक्ति पर बोले कि जागृति जरूरी है। साइक्लोथाॅन सरकार का सफल जागरूकता कार्यक्रम रहा है।
विज्ञापन


10 लाख रुपये तक बीमा की प्रीमियम राशि का सरकार करेगी भुगतान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पत्रकार लाइट हाउस की तरह निष्पक्ष होकर कार्य करें। सभी मीडियाकर्मी निर्भीक होकर व तटस्थ रहते हुए अपने कार्य को अंजाम दें। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में आजादी से पहले भी पत्रकारिता ने आजादी के लिए देशवासियों ने देशभक्ति का भाव जगाने का कार्य किया है। उन्होंने पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये तक बीमा की प्रीमियम राशि का सरकार द्वारा वहन करने व हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट को अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें