रोहतक। वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर सुभाष नगर स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हागी। याज्ञिक आचार्य व वेदपाठी धर्मवीर प्रसाद ने बताया कि यात्रा में गेंदे के फूलों से सजे तीन रथ मौजूद रहेंगे। जिसमें पहले रथ पर भगवान गणेश स्वरूप, दूसरे रथ पर मां सीता, श्रीराम, लक्ष्मण और तीसरे रथ पर राजा दशरथ के मां कौशल्या, मां कैकई, मां सुमित्रा स्वरूप में झांकियां देखने को मिलेंगी। शोभा यात्रा में रथों के साथ महाबली हनुमान, वानर सेना और शिव बारात भी निकाली जाएगी। श्रद्धालु हाथों में भगवा रंग के झंड़े देंगे और मुख्यातिथि के रूप में प्रसिद्ध कथा वक्ता आचार्य देव कृष्ण शौनक और गुफा वाले मंदिर आचार्य ओम प्रकाश यात्रा में उपस्थित रहेंगे।