फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिला बार परिसर में शिवलिंग की हुई स्थापना

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
जिला बार परिसर में ​शिवलिंग की पूजा करते जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन परिसर में शिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग की स्थापना की गई। यहां जिला व सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन मुख्य अतिथि रहीं। बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत विशिष्ट अतिथि रहे। इसकी अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने की। जिला व सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश रजनी यादव एवं जिला बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी ने मिलकर शिवलिंग की स्थापना के समय पूजा-अर्चना, अभिषेक और भगवान शिव की आरती की l बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह अहलावत ने मंदिर निर्माण और शिवलिंग स्थापना का सारा खर्च एक लाख 21 हजार रुपये का चेक अपनी ओर से बार एसोसिएशन को भेंट किया। इस मौके पर महासचिव राजकरण पंघाल, उपप्रधान अजय ओहल्यान वरिष्ठ अधिवक्ता, लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार, सह सचिव डिंपल अरोड़ा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप मालिक, विजय भारद्वाज, चेतना अरोड़ा और रेनू शास्त्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें