फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिखा को चुना गया बेस्ट एथलीट

Thu, 07 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर उद्यमी राजेश जैन पहुंचे। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को खेल के प्रति खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और जीवन में नशे से दूर रहकर अपने जीवन को खेलों की तरफ प्रेरित करके स्वस्थ जीवन जीने के लिए संदेश दिया। उन्होंने व्यायाम को नियमित रूप से अपने जीवन में अपनाने केलिए भी प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया व अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद 2 दिन से चल रही एथलीट मीट के पारितोषिक वितरण का आयोजन किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बी एड फर्स्ट ईयर की छात्रा शिखा को बेस्ट एथलीट चुना गया। राष्ट्रगान के साथ इस एथलीट मीट का समापन किया गया। इस दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग ने ऑर्गेनाइजर की भूमिका निभाई। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें