शौर्य अरोड़ा, नेहा व रिया मक्कड़ का स्वागत करते भाजपा नेता सतीश नंबरदार व अन्य।
बहादुरगढ़। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र के शौर्य अरोड़ा व नेहा पुत्री मुनीश का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा चार्टड अकाउंटेंट की परीक्षा पास करने वाली रिया मक्कड़ का भी स्वागत किया गया। सभी का स्वागत भाजपा नेता सतीश नंबरदार ने दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय पर किया। यूपीएससी में देशभर में शौर्य अरोड़ा ने 14वीं रैंक तो नेहा ने 719वीं रैंक हासिल की है। स्वागत करने वालों में एडवोकेट गौरव राठी, विक्की राठी, महावीर मंदिर सभा के प्रधान जगदीश एलावादी, हुक्म सिंह पूर्व सरपंच सांखोल, पार्षद अश्विनी शर्मा, खरैती लाल बत्रा, जयभगवान नंबरदार, अश्वनी शर्मा, दीपक बतरा, तरुण ठुकराल, अशोक पाहवा, तेजपाल राठी, संजीव राठी, नरेन्द्र शर्मा, कृष्ण सैनी, मातृशक्ति, सोनू मक्कड़, मनोज राठी, टीनू सरदार, मनोज राठी, पवन बामडोली, ओमेक्स सिटी के प्रधान महेश हेड़ा, उपप्रधान सतीश घई, करतार सिंह राणा, शशि तलवार, सरदार सतनाम सिंह, महाबीर शर्मा शामिल रहे।