फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भारोत्तोलन में शनाया ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 07 Jan 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित लड़कियों की डीएवी जूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता और खरखौदा के प्रताप स्कूल में आयोजित भारोत्तोलन और कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। अब रविवार से लड़कों के मुकाबले शुरू होंगे। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
समापन समारोह में मुख्यातिथि प्रताप स्कूल के खेल निदेशक एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं हरियाणा जोन के एआरओ वीके मित्तल ने बताया कि रविवार से लड़कों के मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम :
भारोत्तोलन : अंडर-14 आयु वर्ग डीएवीए मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल की छात्रा शनाया सिंह ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 आयु वर्ग के 49 और 59 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड की रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक, 55 किलो भारवर्ग में स्वाति और ऐनी यादव ने रजत, 76 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की प्रशन्य शुक्ला ने स्वर्ण पदक और अंडर-19 किलो भार वर्ग में राजस्थान की पूजा सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुश्ती : अंडर-14 आयु वर्ग से 50 किलो भार वर्ग में डीएवीए पब्लिक स्कूल की हंशिका ने स्वर्ण पदक, 62 किलो भार वर्ग से सोनाली आंतिल ने स्वर्ण पदक, 14-19 आयु वर्ग के 30-72 किलो भार वर्ग में झारखंड की 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 7 रजत और 17 कांस्य पदक जीते। वहीं पंजाब की 5 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 7 रजत, 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। दिल्ली की तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 4 रजत, 7 कांस्य और उत्तराखंड की तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें