फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुनीत के शानदार शतक से शहीद भगत सिंह एकादश जीता

Mon, 17 Mar 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके02-शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत:क्लब
विज्ञापन
रोहतक। शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब व इलाइट इलेवन एकादश के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें शहीद भगत सिंह एकादश ने 10 विकेट से मैच जीता। पुनीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाइट इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यशपाल बल्हारा ने 54 रन बनाए। शहीद भगत सिंह एकादश की ओर से रोहित मलिक व रोहित खुराना ने तीन-तीन विकेट लिए। शहीद भगत सिंह एकादश ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 139 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पुनीत शर्मा ने शानदार 32 गेंदों पर 13 चौके व 7 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें