एमडीयू में छात्राओं को जानकारी देते एसएफआई के सदस्य । संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने विश्वविद्यालय में पीजी की प्रवेश परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थियों की सहायता के लिए लगातार सातवें दिन भी हेल्प डेस्क लगाया। जिला सचिव अमित पूनिया ने बताया कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हर वर्ष विश्वविद्यालय में दाखिलों के दिनों में दाखिले के लिए भागदौड़ कर रहे विद्यार्थियों को सहायता की जाती हैं। ऑनलाइन सिस्टम होने की वजह से विद्यार्थियों को कम जानकारी होती हैं। जिसके चलते छात्र और छात्राओं को दाखिले से वंचित होना पड़ता है। इसलिए एसएफआई हर वर्ष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाकर छात्र और छात्राओं की सहायता करती है।