02सीटीके10...जसबीर स्माक पर बैठक करते एसएफआई के सदस्य। स्रोत:एसएफआई
रोहतक। एसएफआई ने मंगलवार को जसबीर कॉलोनी स्थित जसबीर स्मारक पर शिक्षण संस्थानों में बढ़ रही फीस, विश्वविद्यालयों के अनुदान में कटौती व एसएफएस कोर्स को लेकर बैठक की। यहां बढ़ती फीस व अनुदान कटौती पर चिंता जताते हुए सरकार से राहत भरा कदम उठाने की मांग की गई।
जिला सचिव अमित पूनिया ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार शिक्षा बजट को कम कर रही है। इसका प्रभाव छात्रों के गरीब माता-पिता पर पड़ रहा है। इस वजह से लगातार विद्यार्थी ड्रॉप आउट हो रहे हैं। इस साल बहुत कम बच्चों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। फीस बढ़ने से आम आदमी के लिए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना मुश्किल हो गया है। मौके पर विकास, श्रवण कुमार, अरुण, सुखविंदर, समीक्षा, नीलम, निशा, ज्योति कुमारी, खुशबू, अमित व विनोद मौजूद रहे।