10सीटीके23..खेड़ी साध स्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद मौज
रोहतक। राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी साध में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। जिला एनएसएस समन्वयक विजय शर्मा मुख्यातिथि रहे। सभी श्रम सेवकों को एनएसएस की महत्वता और उद्देश्य को बताते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक खुद से पहले देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। स्कूल प्राचार्या सुनीता खासा ने समापन भाषण देते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक खुद का ही नहीं बल्कि देश का भविष्य बनाते हैं। सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं जो इस शिविर में शामिल हुए हैं। संवाद