फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बास्केटबॉल में सर्विसेज ने सीआईएसएफ को हराया

Sun, 29 Nov 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरोहतक। किलोई में आयोजित तीन दिवसीय डॉ. रामधन मेमोरियल खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बास्केटबॉल व कबड्डी के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। बास्केटबॉल के फाइनल में सर्विसेज की टीम ने सीआईएसएफ को हराया। पहला सेमिफाइनल गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और सर्विसेज के बीच खेला गया। दूसरा सीआईएसएफ और राजस्थान की टीम के बीच हुआ। कबड्डी में सेना (लाल) ने ट्रॉफी जीती। उत्तर रेलवे उपविजेता रही। सेना (हरा) और लाखनमाजरा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस प्रमोशन क्लब किलोई की ओर से किया गया। टूर्नामेंट में प्रदेश भर से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे। खेलों का संचालन बास्केटबॉल कोच अमित, नवीन और कबड्डी कोच जसमेर व रणवीर की ओर से किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें