फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 19 अक्तूबर से शुरू होगा सीरो सर्विलांस

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्माइल का चित्र बनाता सुरक्षा गार्ड। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमणकाल की पहली पीक में कितने लोगों पर इसका प्रभाव पड़ा, इसकी जांच के लिए 19 अक्तूबर से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू होने जा रहा है। इसके तहत जिले में 720 लोगों का अलग-अलग स्थानों पर सैंपल लिया जाएगा। इससे पता लगाया जा सकेगा कि बिना लक्षण वाले कितने व्यक्ति हैं जोकि कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और उनके अंदर एंटी बॉडी बन गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में सीरो सर्विलांस के नोडल अधिकारी डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी होंगे। इस बार शहरी क्षेत्र में 40 व ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत लोगों की जांच कराई जाएगी। इसके तहत 288 लोगों के शहर में सैंपल लिए जाएंगे और बाकी ग्रामीण क्षेत्र से होंगे। इसमें देखा जाएगा कि कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना की एंटी बॉडी बन गई है और उन्हें पता भी नहीं चला। जांच के 12 स्थानों में चार पीएचसी ग्रामीण व चार अर्बन के अलावा चार वे गांव शामिल होंगे जहां ये सुविधाएं नहीं होंगी। जांच में स्वस्थ व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। टीम गांव के बीच में जा कर सर्वे के आधार पर सैंपलिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें