रोहतक। केरल के कन्नौर में चल रही चौथी सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले मुकाबलों में रोहतक की चार खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश पा लिया है। रोहतक से चार खिलाड़ी ही सेमीफाइनल में पहुंचे थे और चारों ने ही जीत दर्ज कर अपना रजत पदक पक्का कर लिया है। रेलवे की ओर से खेलते हुए रुड़की गांव की मोनिका ने 48 किलोग्राम वर्ग में पंजाब की खिलाड़ी को 5-0 ये हराकर अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीता। ज्योति भी रेलवे की ओर से ही खेलते हुए 51 किलोग्राम वर्ग में 5-0 से मणिपुर की खिलाड़ी को हराया। ऑल इंडिया पुलिस की ओर से अर्जुन अवॉर्डी कविता चहल ने 81 से ऊपर भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। वहीं रेलवे से सोनिया चहल ने 57 किलोग्राम वर्ग में चंडीगढ़ की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। इन चारों खिलाड़ियों ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है। कोच विजय हुड्डा ने बताया कि रविवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।