रोहतक। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त माह में होने वाली जिला लोक संपर्क व परिवेदना समिति की मासिक बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा। इसलिए संबंधित विभाग 6 अगस्त तक एजेंडा भेजेंगे। अभी मासिक बैठक की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। एजेंडा तैयार करने के बाद मासिक बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।