रोहतक (वि)। एचडी पब्लिक स्कूल, बालंद में विद्यार्थियों को कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ता दिम्पल और पुनिता देवी ने विद्यार्थियों को वीर परिवार योजना, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, वेलनेस नेविगेशन और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत करवाते हुए सुरक्षित रहने और किसी भी अनुचित परिस्थिति में उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का संदेश दिया। विद्यालय चेयरमैन जयपाल सिग्रोहा ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।