फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महाविद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का समापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय महिला महाविद्यालय में कराटे प्र​शिक्षण लेती छात्राए---स्रोत---महाविद्याल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान कोहनी का उपयोग करके हमलावर के चेहरे या गर्दन पर वार करना, अगर कोई कलाई पकड़ ले तो अंगूठे की दिशा में हाथ पकड़ कर छुड़ाना। मुट्ठी को हथौड़े की तरह इस्तेमाल करते हुए हमलावर की नाक या कान के पास वार करना, पीछे या आगे से जकड़ जाने पर कोहनी मार कर बाहर निकलने जैसे तरीके सिखाए गए। कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह की अध्यक्षता और महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. मिथिलेश के निर्देशन में यह शिविर चला। इस शिविर के कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह, डॉ. ज्योति, डॉक्टर सुमन मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें