04सीटीके26..श्री लालनाथ हिंदू कॉलेज में बुधवार ग्रुमिंग विषय कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। स्रो
रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में बुधवार को छात्रों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड ग्रुमिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रोमिला ने बताया कि इसके तहत छात्रों को सिखाया गया कि व्यक्तिगत निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण आत्मविश्वास होता है। एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए व्यक्तिगत आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। हमें हमेशा परिस्थितियों के अनुसार अपने वस्त्रों का चुनाव करना चाहिए। एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए आपको संचार कौशल में भी निपुण होना चाहिए। मौके पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा, डॉ. सविता, डॉ. सीमा, सोनम, ज्योति, सरयू, डॉ. निधि, तनवी मौजूद रही। संवाद