फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समस्याओं के समाधान के लिए एचसीएस से मिले सेक्टरवासी

विज्ञापन
26सीटीके38..सेक्टरों की समस्याओं के लेकर प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम  भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टरों की समस्याओं के बारे में ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम भूपेंद्र सिंह एचसीएस से मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में मिला। उन्हाेंने सेक्टरों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें सीवर और बरसाती नालों की सफाई, टूटी सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटें, सीसीटीवी कैमरे, बंदर, स्ट्रीट डॉग और छुट्टे आवारा पशुओं जैसी समस्याओं का जिक्र किया गया। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान की मांग की। ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर गौर किया जाएगा और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सेक्टरवासियों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर धनराज रंगा (सेक्टर-1), सुखबीर हुड्डा (सेक्टर-3), डाॅ. आर एस मलिक (सेक्टर-4), सुखबीर माथुर और धर्मवीर राठी (सेक्टर-4 एक्सटेंशन) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें