फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू का दूसरा केस मिला, कॉलोनी में करवाई फोगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। जिले में रोजाना मिल रहे लार्वा केस भी यही बयां करते हैं। यही नहीं, जिले में डेंगू का दूसरा केस मिलने की पुष्टि हुई है। यह केस जनता कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला बताई गई है। इसकी रिपोर्ट पाॅजीटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कॉलोनी में फोगिंग कराने के साथ जागरूकता के लिए भी टीम भेजी।
विज्ञापन

मच्छर जनित रोग पांव पसारने लगे हैं। बुधवार को हुई डेंगू के दूसरे संक्रमित केस की पुष्टि ने स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ा दी है। इससे पूर्व पिलाना का एक युवक डेंगू पीड़ित मिला था। इसकी रिपोर्ट भिवानी से पॉजीटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में फोगिंग कराने के साथ लोगों को मच्छर जनित रोगों की जानकारी देकर जागरूक बनाने का प्रयास किया। यही नहीं, जिले में एक मलेरिया केस भी मिल चुका है। इसकी रिपोर्ट हिसार से पॉजीटिव आई थी। हालांकि फिलहाल ये केस न के बराबर हैं, मगर सतर्कता बरतना जरूरी है। हमारी लापरवाही हमें बीमार बना सकती है।
62 जगह मिला मच्छर का लार्वा
उप सिविल सर्जन डॉ. मंजू मेहरा ने कहा कि शहरी इलाके में 10 टीमें लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जा रही है। इन टीमों का संचालन सुपरवाइजर नरेंद्र नरवाल, बसंत शर्मा, अनिल सांगवान कर रहे हैं। टीम में तीन स्वास्थ्य सुपरवाइजर, 22 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 20 डीबीसी (डेली ब्रीडिंग चेकर) और प्रशिक्षु एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को जिले में कुल 13600 घरों को जांचा गया। इनमें से 62 घरों में लार्वा मिला। इन सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही 72 घंटे में दोबारा जांच करने पर लार्वा पाया गया तो नगर निगम व नगर पालिका की ओर से चालान किया जाएगा। शहर में रामलीला पड़ाव, रेलवे रोड़ से चार, नेहरु कॉलोनी और लक्ष्मणपुरी डेरे से छह, शास्त्री कॉलोनी और सैनीपुरा से आठ, राजेंद्र नगर और डेरी मोहल्ला में चार, उत्तम विहार से चार, विजय नगर और तिलक नगर में 15, गांधी कैंप में पांच, देव कॉलोनी में सात, जनता कॉलोनी में पांच और शीतल नगर में चार जगह लार्वा पाया गया। जिले में अब तक 1109 घरों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुपरवाइजर अपने क्षेत्र में नियमित दौरे कर रहे हैं। एमपीएचडब्ल्यू लार्वा विरोधी गतिविधि लगातार चला रहे हैं। लोगों को भी जागरूक बन मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई रखनी होगी। साथ ही सप्ताह में एक दिन ड्राय डे के रूप में मनाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी या मोस्किटो रिप्लेंट का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें