फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दानपात्र से रुपये चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सनातन धर्म मंदिर गांधीनगर के दानपात्र से हुई रुपयों की चोरी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जवाहर नगर निवासी हेमंत ने शिकायत दी है। इसकी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आठ अगस्त 2023 को सुबह करीब पांच बजे वह गांधी नगर में सनातन धर्म मंदिर व बरात घर खोलने के लिए गया था। उसने मंदिर का गेट खोलकर देखा तो मंदिर से सात दानपात्र चोरी मिले। दरवाजा टूटा हुआ था। भगवान की मूर्ति से नोटों की माला गायब मिली। तलाश करने पर दानपात्र मंदिर के दक्षिण दिशा वाले गेट के पास मिले। दानपात्रों से करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए मिले। मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने केस की जांच करते हुए आरोपी हांसी की रामसिंह कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें