संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह ने रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथ पर व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं व पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पोलिंग बूथों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में बढ़े हुए बूथ के हिसाब से अतिरिक्त व्यवस्थाएं व प्रबंध समयानुसार कर ली जाए। पोलिंग बूथ पर बेहतर सफाई तथा मूलभूत सुविधाओं, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, समुचित लाइट आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।