फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई की ओपीडी में धक्कामुक्की, युवक ने दूसरे को डंडों से पीटा

Sat, 02 Dec 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पीजीआई ओपीडी के बाहर मारपीट करते युवक। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की ओपीडी में शनिवार को अचानक हंगामा हो गया। यहां एक युवक ने कुछ साथियों के साथ दूसरे युवक को डंडों से बुरी तरह पीटा। ओपीडी की दवा खिड़की के बाहर कतार में खड़े युवकों के बीच धक्कामुक्की के बाद कहासुनी हुई थी। इसके बाद भीड़ में आए युवकों ने तीन बार मारपीट की। संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों ने भीड़ के साथ मिलकर बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी के भू-तल पर दवा खिड़की के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। यहां लगभग दोपहर 12 बजे भीड़ में धक्कामुक्की हो गई। इस पर भालौठ से आए राजीव की दूसरे मरीज से कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों में हाथापाई भी हुई। ओपीडी के बहार आने पर राजीव पर युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन ले गए।
संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों ने यह नजारा देखा तो वे बचाव के लिए दौड़े। सड़क पर मौजूद भीड़ ने भी मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान किसी ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की शिकायत दी। इसके एक घंटे बाद तक वहां कोई नहीं पहुंचा। नतीजतन भीड़ के बीच से निकलकर हमलावरों ने राजीव की तीन बार पिटाई कर डाली। इस मामले की देर रात तक कोई शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पीड़ित की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- शमशेर सिंह, प्रभारी, पीजीआईएमएस पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें