रोहतक। पीजीआईएमएस ने स्वदेशी कोवैक्सीन के दूसरे फेज के ट्रायल को शुरू करने के लिए बुधवार तक 75 वालंटियरों की स्क्रीनिंग की है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट ठीक आते ही क्रमवार इन्हें वैक्सीन की ट्रायल डोज दे दी जाएगी। रिसर्च के को इन्वेस्टिगेटर एवं कोविड 19 के प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि रिसर्च का काम चल रहा है। इसमें वालंटियर आगे आ रहे हैं। इसके अलावा हैपेटाइटिस सी की दवा का भी कोरोना के मरीजों पर जल्द ट्रायल शुरू होगा।