फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सास की मौत, बहू घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुअकबपुर और सामड़ गांव के बीच पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मदीना गांव हाल में अशोक विहार निवासी राजवंती की मौत हो गई जबकि उनके बेटे नरेश की पत्नी गीता घायल हो गईं। सदर थाने में दर्ज एफआईआर में मदीना निवासी नरेश ने बताया कि वह परिवार सहित शहर के अशोक विहार में रहते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी गीता सास राजवंती के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव से रोहतक आ रही थीं। रास्ते में बहुअकबरपुर व सामड़ गांव के बीच पुल पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया। उपचार के दौरान मां राजवंती की मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें