रोहतक। शहर के बजरंग भवन मंदिर से डी-पार्क के बीच स्कूटी सवार एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का सुराग नहीं लगा है। गांधी नगर निवासी कार्तिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार रात सवा नौ बजे बजरंग भवन मंदिर से डी-पार्क की ओर जा रहा था। रास्ते में एक फर्नीचर की दुकान के पास एक स्कूटी सवार युवक आया और मोबाइल छीन कर फरार हो गया। फोन के पीछे बैंक का डेबिट कार्ड भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो