महम। नेशनल हाईवे पर बहलबा मोड़ पर पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में भिवानी के गांव धनाना के युवक कृष्ण की मौत हो गई। इस संबंध में महम थाने में पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बहुजमालपुर निवासी मनोज ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदार कृष्ण के साथ गांव धनाना से रोहतक जा रहा था। वह बाइक पर सवार था, जबकि उसका रिश्तेदार कृष्ण अपनी स्कूटी पर आगे आगे चल रहा था। वे जैसे ही महम के पास नेशनल हाईवे पर बहलबा मोड़ पर पहुंचे तो एक पिकअप चालक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। कृष्ण स्कूटी सहित गिर गया। उसको काफी चोटें लगी थी। उसे इलाज के लिए महम के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही कृष्ण ने दम तोड़ दिया।