कलानौर। लाहली के पास पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार चक्की की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी को रोहतक से दवा दिलाकर घर लौट रहा था। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी 43 वर्षीय अतुल सचदेवा के रूप में हुई। हादसे में मृतक की पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर सात निवासी अजय ने दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा अतुल खेतीबाड़ी के साथ-साथ ऑटा चक्की भी चलाता था। कई दिन से चाची बीमार चल रही है। उनका उपचार कराने के लिए शनिवार को रोहतक लेकर गया था। शाम को वापस आते समय लाहली गांव के नजदीक पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन पिककप था। राहगीरों ने उसके चाचा व चाची को कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में चाचा ने बताया कि लाहली गांव से पहले बाबा मस्तनाथ धाम के पास पीछे से वाहन ने टक्कर मारी है। टक्कर में वाहन चालक भाग गया, जिसका नंबर नहीं नोट किया जा सका। पीजीआई में उपचार के दौरान उसके चाचा की मौत हो गई।