रोहतक। शहर की एक कॉलोनी से 19 साल की युवती पुलिस की पूछताछ के बाद डर कर घर छोड़कर चली गई। उसकी मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 19 साल है। 22 जनवरी को किसी केस की जांच के सिलसिले में पुलिस की एक टीम उनके घर आई और बेटी से पूछताछ कर चली गई। इससे उसकी बेटी डर गई और दिल्ली स्थित पीजी में रह रही अपनी सहेली के पास जाने की कहकर चली गई। अब तक वह बेटी को कई जगह तलाश कर चुकी है, लेकिन पता नहीं लग सका है।