फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सतगामा ने बैठक कर सहमति संबंध और समगोत्र विवाह पर की चर्चा

विज्ञापन
20सीटीके36... बैठक के दौरान मौजूद सतगामा के सरपंच पूर्व सरपंच व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
रोहतक। सतगामा प्रधान श्रीपाल बालंद की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समगोत्र विवाह, बिना मां-बाप की इजाजत के शादी व सहमति संबंध में रहना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सतगामा के सभी सरपंच, पूर्व सरपंच व 36 बिरादरी के लोगों ने अपने विचार रखे। इन सभी का मत रहा कि हिंदू समाज में जो समगोत्र विवाह, बिना मां-बाप की अनुमति के शादी, सहमति संबंध से जो भाईचारा खराब हो रहा है, इससे ऑनर किलिंग को बढ़ावा मिल रहा है। समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए एक्ट में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए सतगामा प्रधान व समाज के अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को विधानसभा व लोकसभा में गंभीरता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें