08सीटीके26भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में मौजूद सदस्य।
रोहतक। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रोहतक-झज्जर का 17वां जिला सम्मेलन रविवार को जसबीर स्मारक में संपन्न हुआ। इसमें नई जिला कमेटी का चुनाव करते हुए सतबीर सिंह को जिला सचिव चुना गया। पार्टी का राज्य सम्मेलन 11 से 13 जनवरी 2025 को कैथल में होगा। जिसमें रोहतक-झज्जर कमेटी के चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे। सतबीर सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में जिले से चुने हुए 75 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का समापन आज 17 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव करने के साथ हुआ। सम्मेलन का समापन सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह ने किया । उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास आजादी के आंदोलन से निकला हुआ इतिहास है। जिसमें कुर्बानी देने वाले शहीदों में बड़ी संख्या में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ,स्वास्थ्य,रोजगार , मनरेगा, कृषि के सरकारी ढांचे को बर्बाद कर दिया है जिसके चलते लोगों का जीवन यापन मुश्किल होता जा रहा है। इन मुद्दों पर लोग जब संघर्ष और आंदोलन करते है तो उनका दमन करने का काम भाजपा सरकार कर रही है । शंभू बॉर्डर और दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर आंसू गैस, लाठीचार्ज, गिरफ्तारी इसके ताजा उदाहरण हैं।