फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर बने प्रधान तो सुरेश कुमार सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पांचवें एवं आखिरी चरण में ब्लॉक कमेटी लाखनमाजरा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जयकुंवार दहिया ने की एवं सभा का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर दलाल ने किया। चुनाव में सतबीर को प्रधान, सुरेश कुमार को सचिव, रविंदर अहलावत को कैशियर, अमित नरवाल को उप प्रधान एवं किरण देवी को सह सचिव के पद का भार सौंपा गया। ऑडिटर और प्रेस सचिव के लिए नाम अंकित करके समायोजित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित चुनाव जिला कमेटी की देखरेख में सुनिश्चित किया गया। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य प्रधान जय वीर चहल एवं हेमसा के राज्य उपप्रधान राजेश लंबा मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जयकुंवार दहिया, राजेश लांबा, जोगिंदर दलाल, जयवीर चहल ने सरकार की जनता विरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए नई शिक्षा नीति 2020, नई परिवहन नीति 2017, बिजली विधेयक बिल 2020, पेपरलेस कार्यालय सुविधा, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, हरियाणा कौशल विकास रोजगार निगम का पुरजोर विरोध करते हुए इन नीतियों पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। बताया गया कि किसी मांग पर सहमति नहीं बनी हैं और हरियाणा सरकार यदि बातचीत कर इन मांगों के मुद्दों का निवारण नहीं करती तो आने वाली 12- 13 और 14 नवंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का राज्य सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होगा और यहां बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सभा में जोगिंदर दलाल, राजेश लांबा, जयवीर चहल, सुरेंद्र हुड्डा, प्रदीप, अमित कुमार नरवाल, इंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मनजीत पांचाल, राजेंद्र डाबला, सुरेंद्र पाल, संदीप मलिक, अनुज, डॉक्टर सुनील अहलावत, किरण देवी, विजयपाल, धर्मवीर, अजय दहिया एवं प्रेम घिलौडिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें