फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सरपंचों ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरपंचों के पक्ष में लिए फैसले लेने पर महम खंड के सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों व ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने स्वागत किया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। सरपंचों द्वारा भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बुलाकर स्वागत किया। ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, मदीना गिंधरान के सरपंच प्रतिनिधि राजा शर्मा, मदीना कोरसान के सरपंच प्रतिनिधि संदीप दांगी, निंदाना के सरपंच विजय आदि ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर खेड़ी महम के सरपंच समुद्र सिंह, बेडवा के सरपंच सुभाष सहित अन्य सरपंच व ब्लॉक समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें