बेरी। तीन दिन पहले रात्रि ड्यूटी कर रहे बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ शिकायत केंद्र पर मारपीट के मामले में गांव बिसाहन के सरपंच और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद शनिवार को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से सरपंच व बेटे को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि पाना चुल्याण में स्थित जाट धर्मशाला में बिजली निगम ने कई वर्षो से शिकायत केंद्र बनाया हुआ है। 21 अगस्त रात्रि कर्मचारी राकेश व मोहित के साथ मारपीट की गई। जब कर्मचारियों ने सरपंच को उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए कहा तो सरपंच ने निगम के सरकारी फोन को भी दीवार में मारकर तोड़ दिया था।
यूनियन के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग को लेकर 3 घंटे का बिजली निगम कार्यालय में धरना भी दिया। जांच अधिकारी जयपान ने बताया कि बिजली निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में गांव बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग व उसके बेटे अक्षय को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।