फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मरने के बाद भी सरोज की आंखें देखेंगी दुनिया

विज्ञापन
01सीटीके41...सरोज गुप्ता फाइल फोटो।
विज्ञापन
रोहतक। सरोज गुप्ता भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं लेकिन, उनकी आंखें अब भी दुनिया को देखेंगी। इन्होंने अपने परिवार के सामने अपनी आंखें दान करने की इच्छा व्यक्त की। इनके निधन के बाद परिवार वालों ने राष्ट्रीय नेत्रदान महादान के तहत सोमवार को इनके नेत्रदान किए। भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने विजय गुप्ता के सहयोग से जनता काॅलोनी निवासी सरोज गुप्ता के नेत्रों का दान कराया। इस कार्य में इनके परिवार के सहयोग के साथ ही आलोक गुप्ता और प्रमोद गुप्ता का भी योगदान रहा। सिविल अस्पताल के आई बैंक की टीम के डॉक्टर्स ने यह प्रक्रिया पूरी की। इस टीम में डॉ. सचिन सहगल, डॉ. साक्षी अपूर्वा, डॉ. नरेंद्र और प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें