21सीटीके07...विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते मुख्यअतिथि। स्रोत : स्वयं
रोहतक। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुधवार को भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान की ओर से संचालित वृद्ध आश्रम के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम जिला व सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक चेयरमैन नीरजा कुलवंत के मार्गदर्शन पूरा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डाॅ. तरन्नुम खान की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत में हमारी संस्कृति, समाज व परिवार की परंपरा रही है कि हम सब वृद्ध लोगों की देखभाल करें। हमारे समाज में वरिष्ठ नागरिकों को उच्च सम्मान दिया जाता है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिक को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राजबीर कश्यप, एडवोकेट संदीप कुमार, एडवोकेट सहायक संदीप सिंह दलाल, विपिन कुमार, राजकुमारी व आश्रम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।