05सीटीके09... राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पौधारोपण करती महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर और बॉटनी विभाग का कार्यक्रम में सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दर्शना ने पौधा लगाकर की। प्राचार्या ने बताया प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. फूल कुमार, डॉ. सुभाष, डॉ. अंजू बाला, डॉ. वीना सचदेवा, डॉ. पुष्प दीप डागर और सुशीला मौजूद रही।