19-राजकीय महिला कॉलेज में फ्रेशस पार्टी के दौरान मौजूद शिक्षक व छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
रोहतक। राजकीय महिला कॉलेज के लाइफ साइंस विभाग में शनिवार को नवागंतुक छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक और गतिविधियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संजना को मिस फ्रेशर और ध्वनि को मिस दिवा चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर हुड्डा और विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू छिकारा ने मार्गदर्शन किया। डॉ. राधा राठी के सुझाव पर स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. आकाश चौधरी, डॉ. रोहित, डॉ. मुस्कान, डॉ. अनु भार्गव व अन्य उपस्थित थे। संवाद