फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वैश्य बीएड कॉलेज में सेनेटरी पैड डिस्पेंनसिंग मशीन लगी

Sat, 06 Jul 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 60 : वैश्य बीएड कॉलेज में टीचिंग/ नॉन टीचिंग स्टॉफ को डेमो देते हुए सुरेंद्र कुमार।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष और उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के निर्देशानुसार वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में सेनेटरी पैड डिस्पेनसिंग और डिस्पोजल मशीन इंस्टॉल की गई। रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा राज्य, शाखा चंडीगढ़ द्वारा रेडक्रॉस जिला शाखाओं को 82 सेनेटरी पैड डिस्पेंसिंग व डिस्पोजल मशीनों वितरण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इसके तहत जिला शाखा झज्जर को तीन मशीनें मिलीं। इसमें से एक मशीन वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में लगाई गई। जिसके साथ ही डिस्पोजल मशीन भी लगाई गई है। लड़कियां इन मशीनों से सेनेटरी पैड प्राप्त कर हाइजीन मेंटेन कर सकती हैं। प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने कहा कि छात्राओं को इंफेक्शन से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतर लड़कियों में नैपकिन खरीदने को लेकर संकोच रहता है। वे मेडिकल स्टोर में जाकर सेनेटरी नैपकिन लेने से परहेज करती हैं। उपयोग किए गए नैपकिन को नष्ट करने के लिए सेनेटरी नैपकिन इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें