14सीटीके15..टिकाना बाबा भगत सिंह गुरुद्वारा कलानौर का तीन दिवसीय नानकसर सालाना समागम का समापन।
रोहतक। टिकाना बाबा भगत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कलानौर में तीन दिवसीय नानकसर की स्मृति में सालाना समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार सरदार कुलविंदर सिक्का ने बताया कि गत अखंड पाठ के साथ ही सालाना समागम का समापन हुआ। कुलविंदर ने बताया कि कार्यक्रम में रागी जत्थे ने अपनी मधुर वाणी से समागम पंडाल में आई संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी संगतों ने लंगर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में संगतों ने पहुंच कर गुरुवाणी का आनंद उठाया। इस अवसर पर बाबा हरपाल दास, बाबा रामसुख दास, बाबा कमल किशोर, प्रधान सर्वजीत सिंह, मंजीत सिंह पार्षद, सतपाल सिंह सिक्का, गुलशन दुआ, मनोहर लाल नारंग, गुलशन परुथी, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र जुनेजा आदि मौजूद रहे।