फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संदीप ने दोस्तों से कराई मोहित की हत्या, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चमारिया गांव निवासी और राजपूत रेजिमेंट फतेहगढ़ की 27 राजूपत यूनिट के सिपाही मोहित की हत्या मामले में पुलिस को अहम कायमाबी मिली है। सीआईए प्रथम की टीम ने वारदात में संलिप्त गांव के युवक पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर साजिशकर्ता संदीप के कहने पर मोहित को गोली मारी। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश कुमार ने बताया कि आठ अगस्त की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चमारिया गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त गांव के युवक मोहित के तौर पर हुई, जो तीन साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। साथ ही 10 दिन पहले एक माह की छुट्टी पर आया था। वारदात के दिन सवा आठ बजे अपने भतीजे जश्न को मोटरसाइकिल पर गांव के सरकारी स्कूल में छोड़कर आया था। मोहित जैसे ही सरकारी स्कूल के छोटे गेट के पास पहुंचा तो तीन बाइक सवार युवकों ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। सदर थाने में आरोपी संदीप व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पांच दिन पहले रची गई साजिश, दोस्ती में ही कर दी हत्या
पुलिस का कहना है कि संदीप व मोहित के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मोहित के पिता की भी तीन साल पहले हत्या हो चुकी है। उससे पहले उसके चचेरे भाई मंजीत की हत्या हुई थी। पिता की हत्या के आरोप में संदीप गिरफ्तार हो गया था और जमानत पर जेल से बाहर आया था। जबकि मोहित ने शव की शिनाख्त की थी। उसकी अदालत में गवाही होनी थी। वारदात से पांच दिन पहले संदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहित की हत्या करने की योजना तैयार की। उसके कहने पर पंकज अपने दो साथियों के साथ गांव में पहुंचा और रेकी करनी शुरू कर दी। आठ अगस्त को सुबह पता चला कि मोहित अभी अपने भतीजे को स्कूल छोड़ने गया है। जल्द वापस आएगा। आरोपी उसकी मोड़ पर खड़े हो गए। नजदीक आते ही मोहित की कनपटी को निशाना बनाते हुए दो गोलियां चलाईं। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों व संदीप को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें