फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 10 दुकानों से खोया, पेड़ा, कचौड़ी, चमचम और पनीर के लिए सैंपल

विज्ञापन
21सीटीके19...शिला बाईपास ​स्थित रेस्तरां में निरीक्षण करते खाद्य एवं औषधि विभाग के अ​​धिकारी ।
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारों को लेकर जन्माष्टमी पर खाद्य व औषधी नियंत्रक विभाग सतर्क हो गया है। जन्माष्टमी पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर विभाग ने अभियान चलाकर करीब आठ से 10 मिष्ठान भंडार और रेस्तरां से सात सैंपल लिए हैं। इसमें खोया, पेड़ा, कचौड़ी, चमचम और पनीर के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य व औषधी नियंत्रक विभाग की टीम ने शहर के सुखपुरा चौक और शीला बाईपास के कई प्रतिष्ठानों पर जाकर निरीक्षण किया। प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत भी दी। इस मौसम में मक्खियां बढ़ जाती हैं। साफ सफाई न होने से यह खाद्य पदार्थों पर बैठकर उसे खराब कर देती हैं। ऐसे में बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

आज हमने कई करीब 8 से 10 दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए। खाद्य वस्तुओं का कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस लेकर ही कार्य करें। अन्यथा उन पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. योगेश कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , खाद्य एवं औषधि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें