फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 स्कूलों के 1400 बच्चों समेत 2000 के लिए सैंपल, एक केस मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग तेज हो चली है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण के साथ सैंपल भी ले रहा है। इसी कड़ी में विभाग एक अगस्त से अब तक 15 स्कूलों के 1400 विद्यार्थियों समेत 2000 लोगों के सैंपल ले चुका है। इसमें जेल, उद्योग व साई के खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चुलियाना गांव निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसके साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 25885 पहुंच गया है। विभाग ने शनिवार को 523 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, जिले में 192 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। संक्रमण दर 5.22 प्रतिशत व रिकवरी दर 97.72 प्रतिशत है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग महामारी से बचाव के लिए स्कूलों में भी विशेष जांच अभियान चला रहा है। इसके तहत इस महीने अब तक 15 स्कूलों में करीब 1400 विद्यार्थियों के सैंपल ले चुका है। इनमें से किसी भी बच्चे की रिपोर्ट नहीं मिली है। विभाग हर रोज एक स्कूल में सैंपल अभियान चला रहा है। यही नहीं, महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को भी रफ्तार दी गई है। इसके तहत रोजाना शिविरों के माध्यम से लोगों को वैक्सीन जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 2747 लोगों को पहले ही व 1426 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 536668 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें