रोहतक। सांपला के 11 केवी सूर्यनगर फीडर को दो फीडरों में बांटा गया है। इसके 13 से अधिक इलाकों को नए 11 केवी फीडर में शामिल कर दिया है। सांपला उपमंडल अधिकारी जाेगिंद्र सिंह ने बताया कि 11 केवी सूर्य नगर फीडर को दो भागों में बांट दिया गया है। पुराने फीडर का नाम सूर्यनगर रहेगा व नए फीडर का नाम 11 केवी खेड़ी फीडर रखा गया है। इन दोनों फीडरों को 200 केवीए ट्रांसफार्मर के सामने एच पोल बनाकर अलग-अलग किया गया है। 11 केवी खेड़ी फीडर में गिझी रोड फाटक तक, दतौड़ रोड, जनकल्याण स्कूल, मैन बाजार में बर्तन वाले ट्रांसफाॅर्मर तक, महाजन मोहल्ला, सुनारों वाली गली, शहीद रायसिंह स्मारक स्थित मार्ग, ओम चक्की वाली गली, आईसीआईसीआई बैंक वाली गली, किरण फोटोस्टेट, बीकानेर वाली गली, आंबेडकर चौपाल व रोहतक रोड रामबाग वाले एरिया को शामिल किया गया है।