26 मेडिटेशन सेंटर में सुप्रभात ध्यान का अभ्यास करने पहुंचे साधक। स्रोत: आयोजक
रोहतक। समर्थगुरु संघ रोहतक के मेडिटेशन सेंटर में रविवारीय ध्यान आयोजित किया गया। आचार्या मोनिका ने सुप्रभात ध्यान से साधकों को ध्यान की गहराई में उतारा। उन्होंने तनावरहित व आनंदित जीवन के लिए ध्यान की आवश्यकता बताई। जिला समन्वयक डॉ. परमवीर फोगाट ने हिसार शहर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय ध्यान योग की जानकारी दी। तीस जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में साधक भाग लेंगे। नाद दीक्षा के लिए समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया 31 जनवरी को हिसार पहुंचेंगे। इस अवसर पर केंद्र समन्वयक ओंकार, वरिष्ठ आचार्य अनहद, अजय देसवाल, सुभाष सांगवान, गुलशन, विजय बोहर व मीडिया समन्वयक संदीप नैन आदि मौजूद रहे। संवाद