फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साक्षी मलिक ने साधी चुप्पी, कहा- दो-तीन दिन बाद देंगी जवाब

विज्ञापन
साक्षी मलिक ।
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट व साक्षी मलिक समेत अन्य महिला खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप साबित नहीं हो पाए हैं। इस पर खिलाड़ियों ने चुप्पी साध ली है। इस बात पर शुक्रवार को महिला पहलवान साक्षी मलिक से बात की गई तो पहले तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मैरी काॅम की अगुवाई में पांच सदस्यीय निगरानी समिति का हुआ था गठन
हालांकि बाद में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि वह दो से तीन दिन बाद अपना जवाब देंगी। वैश्य महिला महाविद्यालय में आयोजित एल्युमनी मीट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के संबंध में कोई भी बात बताने से मना कर दिया। जबकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूूषण के खिलाफ बजरंग, विनेश व साक्षी मलिक समेत अन्य खिलाड़ियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया था। 23 जनवरी को मैरी काॅम की अगुवाई में मंत्रालय ने जांच के लिए पांच सदस्यीय निगरानी समिति का गठन भी किया था। समिति ने मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया है।
आईओए के सामने दिया हलफनामा भी झूठा निकला
मामले में बृजभूषण पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बीते वर्ष बुल्गारिया में महिला फिजियो को पीठ दर्द के बाद मसाज के लिए बुलाया था। सुनवाई में फिजियो ने इससे मना कर दिया। फिजियो ने बताया कि अध्यक्ष ने सिर दर्द के लिए गोली मंगवाई थी, जो उन्हें लाकर दी गई थी। लेकिन उन्होंने वह गोली भी नहीं ली। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि साक्षी व विनेश ने जांच समिति के आईओए के सामने जो हलफनामा दिया था वह भी झूठा निकला है। इसको लेकर साक्षी मलिक इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें