28सीटीके40..वैश्य कालेज रोड स्थित शिव मंदिर में भण्डारा करती सखी क्लब की महिला। संवाद
रोहतक। सखी क्लब के सदस्यों ने बुधवार को वैश्य महाविद्यालय रोड पर स्थित शिव मंदिर में भंडारा लगाया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया भंडारा दोपहर दो बजे शुरू हुआ। सखी क्लब की प्रधान सिल्की बंसल, सोमिया ग्रोवर, पूजा बंसल, सनोली सराफ और सभी सदस्यों ने मंदिर में दर्शन करने वाले राहगीरों को भंडारा परोसा। प्रधान ने बताया क्लब का उद्देश्य गरीब लड़कियों की शादी करवाना स्वास्थ्य जांच कैंप लगाना, स्कूल में बच्चों की फीस व जरूरत का सामान देना, सिलाई व अन्य सामान देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर सनोली कालड़ा, साक्षी चौधरी, नित्या डावरा, रश्मी बंसल, सोनल बंसल, प्रियंका, पूर्निमा बंसल, कार्तिका डावरा, पूजा ग्रोवर आदि मौजूद रही।