55 दीपावली फैस्टिवल मनाने के अवसर पर मौजूद सखी क्लब की पदाधिकारी। स्रोत क्लब
- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
रोहतक। करवा चौथ व दिवाली पर्व को लेकर सखी क्लब की ओर से एक निजी बैंक्वेट हॉल में दिवाली फेस्टिवल मनाया गया और स्टाल भी लगाई गई। प्रधान सिल्की बंसल ने बताया क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह में मुख्य अतिथि समाज सेवी सुशील बंसल, हरप्रीत सुरी, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की पुत्रवधू सौम्या ग्रोवर, समाजसेवी उद्योगपति राजेश जैन व संध्या जैन व अन्य सदस्यों ने भगवान गणेश के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूजा बंसल, पूर्णिमा बंसल, सलोनी बंसल, सलोनी कालड़ा, प्रीति बंसल, प्रियंका बंसल, कृतिका डाबरा, रशमी बंसल, सोनम बंसल, नित्या नागपाल, साक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद