44 दुर्गा भवन मंदिर में हुए संत सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद संगत । स्रोत : संगत
- फोटो : संवाद
रोहतक। शहर में वीरवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। दुर्गा भवन मंदिर में संत सम्मेलन सहित शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुए। दुर्गा भवन में बाबा ब्रह्मदास महाराज और स्वामी गुरु चरण दास महाराज की स्मृति में प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गोपाष्टमी यज्ञ, संत सम्मेलन किया गया। भंडारा भी लगाया गया। गोकथा स्वामी माधवाचार्य ने गोमाता की महिमा का वर्णन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम आशीष वशिष्ठ और पूर्व मेयर मनमोहन गोयल रहे। गोकर्ण डेरे में भी गोपाष्टमी पर्व मनाया गया।
44 दुर्गा भवन मंदिर में हुए संत सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद संगत । स्रोत : संगत- फोटो : संवाद