फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैनी स्कूल और चौ. छोटूराम क्लब ने जीते मैच े

विज्ञापन
12सीटीके31...हॉकी के फ्रेंडली मैच जीतने के बाद मौजूद सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम। स्रोत:स
विज्ञापन
रोहतक। सैनी एजुकेशन सोसाइटी की खेल आयोजन कमेटी ने शनिवार को हॉकी व फुटबॉल के फ्रेंडली मैच का आयोजन किया। हॉकी मैच में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने मैच जीता। फुटबॉल मैच में चौ. छोटू राम फुटबॉल क्लब की टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन

संस्था के महाराजा शूर सैनी खेल स्टेडियम में प्रधान अवनीश सैनी की अध्यक्षता में हॉकी व फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। खेल कमेटी के अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि हॉकी का मैच सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया फुटबॉल का मैच सैनी डिग्री कॉलेज व चौधरी छोटू राम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। हॉकी मैच में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम 2-0 से मैच जीता।
फुटबॉल मैच में चौ. छोटू राम फुटबॉल क्लब की टीम 1-0 से मैच जीता। दोनों विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्म सिंह दहिया, जगदीश कुमार सैनी, रविंद्र कुमार सैनी, नफे सिंह सैनी, ऋतुराज सैनी, दीपक सैनी, सुरेंद्र सिंह सैनी, प्रिंसिपल भीम सिंह पवार, रामकुमार सैनी एवं नीलम सैनी के साथ स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें